घरेलु महिलाओ के लिए 5 छोटे व्यवसाय

गया वो ज़माना जब व्यापार में सिर्फ मर्दों की उपस्तिथि हुआ करती थी। आज के दौर में महिलाओं ने हर तरह के व्यवसाय में अपना नाम कमाया है।
यही नहीं, हम लगभग हर क्षेत्र में महिलाओ को आगे बढ़ता हुआ देख सकते है, जैसे डिफेन्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल, या कुछ और, महिलाएं हर क्षेत्र में है।
जब दुनिया भर में महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं तो घरेलू तौर पर महिलाये पीछे क्यों जा रही हैं। एक घरेलू महिला भी व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती है। अगर आप भी घरेलु होने के साथ साथ आत्मनिर्भर बनके पैसे कमाना चाहती है तो ये व्यवसाये आपकी बोहत मदद कर सकते है:
1. बेबीसीटिंग

शहरो में कई जोड़े ऐसे है जो काम काज पर जाते है और उनके लिए घर और काम, दोनों एक साथ संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें अपने बच्चो को सँभालने के लिए एक बेबीसिटर की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपको बच्चों से लगाव है और उन्हें सँभालते हुए धैर्य नहीं खोती तो ये आपके लिए बोहत अच्छा विकल्प है।
2. ब्यूटी पारलर
आजकल हर महिला फैशन और सुंदरता के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ती और यही कारण है की वो ब्यूटी पार्लर में काफी खर्च करती है। अगर आपको फैशन का ज्ञान और शौक है तो ब्यूटी पार्लर खोलना आपके लिए बोहोत बेहतरीन व्यवसाये साबित हो सकता है।
3. टिफ़िन सर्विस
कई युवाओं को पढ़ाई की वजह से या काम काज की वजह से अपना घर छोड़कर दूसरे शहर में जाना पड़ता है और इनमे से अधिकतर को खाना बनाना नहीं आता। इस कारण उन्हें खाने के लिए रोज़ होटल या मेस का रुख करना पड़ता है। यही वजह है वो घर के खाने को बोहत याद करते है। अगर आपको खाना बनाना पसंद है और आप विभिन्न प्रकार का खाना आसानी से बना सकती है तो टिफ़िन सर्विस शुरू करने में आपको ज़रा भी देर नहीं करनी चाहिए।
4. हैंडमेड क्राफ्ट

हाथ से बनायीं चीजों का आज के दौर में काफी महत्व है और लोग इसे खरीदने के लिए काफी हद तक खर्च भी करते है। हाथ से बनी चीज़े लम्बे समय तक चलती है, साथ ही ये हमे हमारी परंपरा और संस्कृति से भी जोड़ती है। अगर आपमें ऐसा हुनर है तो आप हैंडमेड क्राफ्ट का व्यवसाय शुरू कर सकती है। इसमें MyBikry आपकी मदद कर सकता है, MyBikry के माध्यम से आप अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेच सकती है जहां आपको बोहत से खरीददार मिल जायेंगे।
5. जैम, अचार, और सॉस
बेशक बाजार में बोहत से ब्रांड है जो ये सामान बेचते है परन्तु अधिकांश लोगो को घर के बने जैम, अचार और सॉस से ही संतुष्टि मिलती है। अगर आप स्वादिष्ट चीज़ें बनाने की कला रखती है तो MyBikry के ज़रिये बोहत आसानी से अपना बिज़नेस शुरू कर सकती है।